विकासखंड सरायपाली के सभी स्कूलों में शिक्षक-पालक मेगा बैठक संपन्न।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसडोल में आज दिनांक 6 अगस्त 2025 को प्रथम शिक्षक-पालक मेघा बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु पालक एवं शिक्षक के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना था।बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बच्चों की समस्त गतिविधियों की जानकारी पालकों को नियमित रूप से मिलती रहे, जिससे बच्चों को समय-समय पर उचित मार्गदर्शन और प्रेरणा मिल सके। शिक्षकों एवं पालकों के संयुक्त प्रयास से एक सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण निर्माण करने की दिशा में सभी को प्रेरित किया गया। बैठक में चर्चा किए गए प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे:बच्चों की पढ़ाई के लिए घर का अनुकूल वातावरण कैसे बनाया जाए।छात्रों की दैनिक दिनचर्या पर ध्यान देना और उन्हें गलत आदतों से बचाना।बच्चे स्कूल में क्या सीख रहे हैं, इसकी प्रतिदिन जानकारी लेना।संवाद कौशल को प्रोत्साहित कर बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करना।अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा परिणाम की समीक्षा करना।बस्ता रहित शनिवार के तहत कराई गई रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी।स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण, एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर चर्चा।आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रेरित करना।नेवता भोज की आयोजन एवं परंपराओं से संबंधित जानकारी साझा करना।विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों की जानकारी।(साथी ही पास्को एक्ट अधिनियम 2012) का जन-प्रसार एवं अभिभावकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना।डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से बच्चों की शिक्षा को और प्रभावशाली बनाने की दिशा में मार्गदर्शन।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक का संचालन योगेश कुमार साहू ने किया। बैठक के अंत में प्रधान पाठक द्वारा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। इसी प्रकार शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में पालक-शिक्षक सम्मेलन हुआ। इस कार्यक्रम में पालक, शिक्षक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि एवं ग्राम समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही।सम्मेलन में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्यजनों में ग्राम सरपंच उरकुली चौहान,वरिष्ठ नागरिक साहेब राम पटेलपंचगण कांतामणि पटेल एवं वेणुधर पटेल,निरीक्षणकर्ता अनिल वर्मासंकुल समन्वयक सच्चिदानंदशामिल रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके उपरांत अतिथिगण का स्वागतचंदनपुष्पहार के द्वाराकिया गया बाल संसद के प्रधानमंत्री जोशन कलेत और इको क्लब की प्रेसिडेंट लक्ष्मी भोई ने विद्यालय में संचालित विविध गतिविधियों, परीक्षाओं, नवाचारों और शैक्षिक भ्रमणों की विस्तृत जानकारी दी। शिक्षकों डोलामणी चौहान एवं कमल नारायण भोई, निरीक्षणकर्ता उप अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने शासन द्वारा इस सम्मेलन के पीछे के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन शासन व निजी विद्यालयों के बीच गुणवत्ता की इस अंतराल को दूर करने, पालकों को शासन स्कूलों की प्रगति से अवगत कराने एवं बच्चों के विकास में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए हैं। कार्यक्रम के दौरान “सेल्फी विथ सक्सेस” गतिविधि भी संचालित हुई, जिसमें प्रधान पाठक ओमप्रकाश साव सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ सफलता की स्मृति स्वरूप सेल्फी ली।

देवानंद मिश्रा ने पालक कीओर से नेतृत्व किया।”एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण में सहभागिता करने वाले छात्रों – जिगर मिश्रा, मुस्कान चौहान, नीतू चौहान, रोहन चौहान, राहुल चौहान एवं सुप्रिया बारिहा को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमल नारायण भोई ने किया ।कार्यक्रम का समापन प्रधान पाठक ओमप्रकाश साव के आभार प्रदर्शन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, पालकों और सहयोगियों को सफल आयोजन में योगदान के लिए धन्यवाद दिया। इसके पश्चात सभी उपस्थितों ने स्वल्पाहार ग्रहण किया। इसी तारतम्य में शासकीय उच्च प्राथ. शाला लांती में पालकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल्मिक साहू ,अध्यक्ष एसएमसी लांती थे,अध्यक्षता प्रधान पाठक सत्यम स्वरुप पटेल द्वारा किया गया।

विद्यालय के शिक्षक अजय अग्रवाल द्वारा पालक शिक्षक बैठक की महत्ता पर विस्तार से बताया ।शासन के विद्यालयों के लिए विभिन्न योजनाओं के अलावा लांती के विद्यालय के सभी सुविधाओं के विषय में पलकों को बताया।अजय अग्रवाल द्वारा – पालकों को घर के वातावरण,छात्र दिनचर्या,बच्चे ने आज क्या सिखा,बच्चा बोलेगा बेझिझक,बच्चों के अकादमिक प्रगति एवं ,विद्यार्थियों के जाति, निवास,आय,प्रमाण पत्र, अपार आई. डी , पॉक्सो एक्ट 2012 पर पालकों को विस्तार से बताया।प्रधान पाठक प्राथमिक अक्षय कुमार साहू द्वारा बस्ता रहित शनिवार,सहा शिक्षक विवेक रंजन पटेल द्वारा न्योता भोज,शिक्षिका श्रीमती पद्मलया साहू द्वारा दीक्षा एप, ई जादुई पिटारा,डिजिटल लाइब्रेरी,विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा व कैरियर गाइडेंस पर पालकों को विस्तार से बताया गया।

अंत में प्रधान पाठक सत्यम स्वरूप पटेल द्वारा पालकों को अपने बच्चों के नियमित विद्यालय आने और छात्रों के प्रगति के लिए सहयोग का आह्वान किया। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री एवं चिवराकुटा में आयोजित किया गया । इस प्रथम पलक शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक – मानसिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवं पालक के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना ।बच्चों के संपूर्ण गतिविधियों से पालक एवं शिक्षक दोनों ही अवगत हो जिससे कि बच्चों को सतत प्रेरणा एवं सही समय पर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। शिक्षक एवं पालको के संयुक्त प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल बनाना जिससे एक और पढ़ाई के लिए प्रेरित हो तो वहीं दूसरी ओर पढ़ाई /परीक्षा के दबाव में तनाव /अवसाद ग्रस्त न हो। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए स्कूल के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल द्वारा प्रथम पालक शिक्षक में चर्चा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। जिसमें पहला बिंदु- घर का वातावरण बच्चों के पढ़ाई के लिए बेहतर बनाना ।दूसरा बिंदु- छात्र की दिनचर्या के बारे में जानकारी रखना वह गलत आदतों से दूर रहना। तीसरा बिंदु – बच्चों ने आज क्या सीखा इस बारे में प्रतिदिन जानकारी लेना। चौथा बिंदु- बच्चों में किसी से बात करने के लिए हिचक को दूर करना बच्चों की अकादमी प्रगति एवं परीक्षा परिणाम पर चर्चा करना ।पांचवा बिंदु-बस्ता रहित शनिवार में सीखा गए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देना। सातवां बिंदु- विद्यार्थियों के आयु कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी देना। आठवां बिंदु-जाति /आय/ निवास प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित समस्या वह उसके समाधान की जानकारी देना ।नौंवा बिंदु- न्यौता भोज के आयोजन की जानकारी देना न्योता भोज के लिए प्रोत्साहित करना ।दसवां बिंदु – विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं के जानकारी पर चर्चा किया।दीक्षा एप्प ,ई जादुई पिटारा, डिजिटल लाइब्रेरी की जानकारी दिया गया।इस पालक शिक्षक बैठक में जल संसाधन विभाग के एस डी ओ देवेन्द्र डड़सेना , उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल ग्राम पंचायत के सरपंच तरुण कुमार पटेल शाला प्रबंध समिति के शिक्षाविद चिंतामणि पटेल , प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक चंद्रशेखर पटेल ,संकुल समन्वयक प्रभात मांझी शिक्षक राजेन्द्र कुमार निर्मलकर, संदीप कुमार भोई ,शिक्षिका सविता पटेल और पालकगण उपस्थित थे। इसी प्रकार शास.प्राथ.शाला सिरशोभा में प्रथम पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत दामोदरहा सरपंच ताराबाई चौहान, अध्यक्षता प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने किया।जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्री भोई, पूर्व अध्यक्ष सरस्वती चौहान, बिलासिनी चौहान, पदमा यादव, नीलमणी चौहान, ओमप्रकाश नंद,जितेंद्र भोई,दुवास मोती एवं बच्चे उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!