विकास नंद /सर्वव्यापी/
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के निकटतम वारिसों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
इस अंतर्गत दो मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की दर से कुल 08 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महासमुंद विकासखंड के ग्राम चिंगरौद में पानी में डूबने से मृतिका क्षमा साहू के पिता राधे साहू को चार लाख रुपए तथा सरायपाली विकासखंड के ग्राम जलपुर में सर्पदंश से मृत जलधर चौहान की पत्नी गीता चौहान को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
यह सहायता राशि पीड़ित परिवारों को संकट की घड़ी में संबल प्रदान करने हेतु दी जा रही है।
कलेक्टर लंगेह द्वारा इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।