पीएम श्री सेजेस चकरभाठा में कार्यशाला का राज्य टीम द्वारा निरीक्षण।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

‌पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चकरभाठा बिलासपुर में दिनांक 4 अगस्त से 8 अगस्त तक चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला का आज राज्य निरीक्षण टीम द्वारा अवलोकन किया गया।इस कार्यशाला में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 50 विद्यार्थियों को भुवनेश्वर (उड़ीसा) से आए विशेषज्ञों बिंदु गोविंद एवं तुषार ताम्रकार द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और पाइथन प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यशाला तकनीकी शिक्षा की दिशा में विद्यार्थियों के कौशल विकास हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है।निरीक्षण टीम में शामिल अजय देशपांडे पीएम श्री राज्य नोडल अधिकारी आशीष गौतम एपीसी, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर, अंजन जोशी थे। टीम ने कार्यशाला का गहन अवलोकन किया, बच्चों से संवाद कर उनकी फीडबैक एवं भविष्य की आकांक्षाओं को जाना। बच्चों ने जहां वर्तमान प्रशिक्षण के प्रति उत्साह जताया, वहीं रोबोटिक्स सीखने की इच्छा भी प्रकट की।इस पर राज्य नोडल अधिकारी अजय देशपांडे ने आश्वासन दिया कि भविष्य की कार्यशालाएं विद्यार्थियों की इच्छाओं और रुचियों के अनुरूप ही आयोजित की जाएंगी।कार्यशाला प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता मनोज कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य हरदुल प्रसाद ओगरे ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह और बुके भेंट कर स्वागत किया। यादव ने आशीष गौतम का स्वागत करते हुए कहा कि स्वागत है उस दिव्य व्यक्ति का, जिनकी उपस्थिति ही प्रेरणा का स्रोत बन जाती है।कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी भी मनोज कुमार यादव ने निभाई। निरीक्षण टीम ने स्कूल परिसर का भी भ्रमण कर संपूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना की।आज की कार्यशाला में अमित श्रीवास्तव, एपीसी, समग्र शिक्षा, बिलासपुर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!