फोदीपाली में कुर्मी भवन का भूमिपूजन, 25 लाख की लागत से होगा निर्माण।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहर्सी (सोन) के आश्रित ग्राम फोदीपाली में आज कुर्मी सामुदायिक भवन का भूमिपूजन मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया व जिला कुरमी समाज के संरक्षक मिथिलेश वर्मा द्वारा किया गया। यह भवन स्व. फिरंगी लाल वर्मा की स्मृति में निर्मित होगा, जिसकी लागत ₹25 लाख निर्धारित की गई है।इस अवसर पर पूर्व मंडी बोर्ड सदस्य मेघनाथ खांडेकर, जनपद सदस्य राकेश शर्मा, सरपंच अनिल साहू, उपसरपंच राम विलास साहू, वरिष्ठ नेता द्वारिका साहू समेत अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।जिला कुर्मी समाज द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक कुर्मी भवन निर्माण की योजना है। मस्तूरी के बाद बेलतरा में भूमि आवंटित हो चुकी है और तखतपुर में चिन्हांकन पूर्ण हुआ है। समाज ने विधायक लहरिया और सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!