तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अपने धार्मिक यात्रा के अंतिम चरण में गुवाहाटी असम में स्थित 51 शक्तिपिठो में से एक शक्तिपीठ माँ कामाख्या देवी के दर्शन कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की एवं क्षेत्र व प्रदेशवासियो के सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना की। इसके उपरांत कौशिक सभी श्रद्धालुओं के साथ आजाद हिंद एक्सप्रेस रेल से हावड़ा से बिलासपुर हेतु रवाना हुए। दिनांक 08 अगस्त को प्रातः 9 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ के स्वरूप के स्वरूप के दर्शन कर मन को अद्भुत शांति, शक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। इस पवित्र क्षण में माँ से सम्पूर्ण देशवासियों के कल्याण, सुरक्षा एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। यह स्थान नारी शक्ति, सृजन और ऊर्जा का जीवंत प्रतीक है, जहाँ आस्था और शक्ति का समागम होता है। हर वर्ष असंख्य श्रद्धालु इस तीर्थ पर आकर माँ की कृपा का अनुभव करते हैं।यहाँ आकर यह अनुभूति होती है कि जीवन की हर कठिनाई माँ की शक्ति और कृपा से सहज ही पार की जा सकती है। इस पुण्य अवसर पर क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह , सतीश शर्मा , विष्णु बिंदल ,पवन अग्रवाल, सुमित गुप्ता,नारायण कुमार शर्मा, मोहन डोरिया, राज कुमार खेत्रपाल, अमित बग्गा, योगेश अग्रवाल, राकेश कुमार निर्वाण के साथ इस आध्यात्मिक यात्रा में सहभागी बने।