हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव से प्रारंभ हुआ जो लगातार चल रहा है- राजीव सिंह।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/ (सर्वव्यापी)

भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा घर घर तिरंगा अभियान मोर तिरंगा – मोर अभिमान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय गौरेला में किया गया।कार्यशाला का आयोजन भारत माता डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी,पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र में माल्यार्पण एवम्रा दीप प्रज्जावलन से हुआ।कार्यशाला को संबोधित करते हुये अभियान के जिला प्रभारी,कोरबा के पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव सिंह ने कहा है कि “हर घर तिरंगा” अभियान आजादी के अमृत महोत्सव से प्रारंभ हुआ जो लगातार चल रहा है। इसी तारतम्य में इस जिलें में भी हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर जिला एवं मंडल स्तर पर टीम बनाकर कार्यशाला करनी है।उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित की गई है ताकि इस अभियान में युवा और महिलाओं को जागृत किया जा सके। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर और उससे पूर्व पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को नमन करते हुए इस अभियान को पूर्ण करना है। इसके साथ ही 10 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मंडल से लेकर बूथ स्तर तक यह कार्यक्रम करना है। हर घर तिरंगा अभियान पिछली बार की तुलना में इस बार और प्रभावी रूप से हो, इस पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के तीसरी कड़ी में स्वाधीनता संग्राम में शहीद लोगों के मूर्ति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही शहीद सेनानियों की प्रतिमाओं/चित्रों पर माल्यार्पण का भी कार्यक्रम किया जाएगा। इसी कड़ी में 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाते हैं और इस दौरान विभाजन की विभीषिका के बारे में देश के हर नागरिक को बताना है कि किस तरह विभाजन की विभीषिका के दौरान लाखों लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके साथ ही विभाजन की विभीषिका को लेकर मौन जुलूस, समाधान कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।भाजपा के जिला प्रभारी डा. /जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के लिए हम सभी लगातार मेहनत करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान में प्रभावी व्यक्तियों को जोड़कर उनका सम्मान भी किया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष लालजी यादव ने मोर तिरंगा-मोर अभिमान के बारें में प्रस्तावना रखी,मंच संचालन जिला महामंत्री किशनसिंग ठाकुर ने एवम् आभार प्रदर्शन जिला महामन्त्री कुबेरसिंह सर्राटी ने किया। इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से अभियान के जिला संयोजक कन्हैया सिंह राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, नपा पेंड्रा उपाध्यक्ष शरद गुप्ता,कल्लूसिह राजपूत,बृजलाल सिंह राठौर,,राकेश चतुर्वेदी, नीरज जैन, लूशनसिंग राठौर,मीरा पाव, राकेश दीक्षित,दयाचंद पोर्ते,बालकृष्ण अग्रवाल,छोटेलाल सोनी,गंगोत्री राठौर,,किशमिश भानु,रानू नामदेव तापस शर्मा ,मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी,राजकुमार रोहणी, अजय तिवारी,,राजकुमार पुरी, अजय रजक, कमलेश यादव, हेमचंद्र पोर्ते, पवन पैकरा, राजेशनंदिनी आर्मो ,मथुरा सोनी,रामजी श्रीवास सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!