सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, महिलाओं की सुरक्षा और मदद के लिए दिए निर्देश – सरला कोसरिया।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने गुरुवार को महासमुंद स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी टिक्वेन्द्र जाटवर से अब तक प्राप्त प्रकरणों और सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली।

कोसरिया ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को हर जगह सुरक्षा का एहसास होना चाहिए, इसके लिए उचित वातावरण और जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सखी वन स्टॉप सेंटर में आने वाली महिलाओं को समय पर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि हिंसा के मामलों में पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क कानूनी, पुलिस, मनोवैज्ञानिक परामर्श, चिकित्सकीय सुविधा और अस्थायी आश्रय की सुविधा दी जाती है। महिलाओं की मदद के लिए टोल फ्री नंबर 181 भी संचालित है।

कोसरिया ने ‘सखी’ का अर्थ बताते हुए कहा कि यह ऐसा स्थान है जहां महिलाओं को अस्थायी आश्रय के साथ उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है।

अगस्त 2017 से अगस्त 2025 तक सखी सेंटर महासमुंद ने कुल 1163 प्रकरणों पर कार्य किया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और आगे भी लगनपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!