जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को…कलेक्टर ने की शहरवासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

प्रत्येक वर्ष की भांति जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त को सुबह 7.30 बजे से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। मैराथन दौड़ नेहरू चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कम्पनी गार्डन, राघवेन्द्र राव सभा भवन, सदर बाजार, गोल बाजार मार्ग से पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन (लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय परिसर) में संपन्न होगी।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने स्वतंत्रता दौड़ में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!