प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 161 गर्भवती महिलाओं की जांच : 65 उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का पहचान कर किया गया उपचार।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आज जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में 161 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 65 उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं की पहचान कर उपचार किया गया। इस अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष रूप से अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व का शासकीय अवकाश होने के कारण स्वास्थ्य परीक्षण 11 अगस्त को किया गया। इस अभियान का उद्देश्य उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श प्रदान करना तथा समय पूर्व जांच कर मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करना है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य केन्द्रो में स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सक, महिला आरएमए स्टाफ नर्स एवं अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गयी थी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!