घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले में तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुआ वातावरण।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज जिले के स्कूलों और ग्राम पंचायतों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” रखी गई है।द्वितीय चरण के अंतिम दिन जिले के स्कूलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण, स्काउट एवं गाइड कैडेट्स उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति नारों और तिरंगे की शान के गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जिससे पूरा वातावरण तिरंगामय हुआ। इस अवसर पर कई बच्चों ने साहसिक प्रदर्शन करते हुए गेड़ी में ध्वज बांधकर गेड़ी चालन, डंडा नृत्य एवं कब बुलबुल बच्चों का प्रदर्शन तथा देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। प्रतिभागियों के जोश और उमंग ने कार्यक्रम में देशभक्ति की अद्भुत छटा बिखेरी गई।इसी तरह जिले के विभिन्न पंचायतों में महिला समूह द्वारा तिरंगा का स्टॉल लगाया गया। साथ ही रैली निकालकर देशभक्ति की भावना का संचार किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत महासमुंद अंतर्गत ग्राम खैरा, पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम नरसिंहपुर में तिरंगा रैली निकाली गई। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, महिला समूह एवं नागरिकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। साथ ही शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की अलुमनी समिति द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत महाविद्यालय में उपस्थित होकर तिरंगा अभियान में सहभागिता प्रस्तुत की। ज्ञात हो कि हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में संचालित हो रहा है। द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त तक आयोजित किया गया, जबकि तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक होगा।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में तिरंगा यात्रा को पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल उत्सव का नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित करने का भी है। इसी क्रम में “हर घर तिरंगा – आज़ादी का महोत्सव” अभियान के तहत 15 अगस्त 2025 तक स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दें, स्वच्छता के साथ आज़ादी का जश्न मनाएं और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनें। तिरंगा यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को harghartiranga.com में रजिस्टर्ड भी कर सकते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!