इस सहकारी बैंक अध्यक्ष पद की दौड़ में द्वारिका सोनी सबसे मजबूत दावेदार।

Share Now

नूर मोहम्मद /गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/ (सर्वव्यापी)

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर के अध्यक्ष और संचालक मंडल की नियुक्ति इस माह होने की संभावना है। अध्यक्ष पद के लिए इस बार कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में हैं।सूत्रों के अनुसार, प्रमुख दावेदारों में पूर्व अध्यक्ष ज्योतिष कश्यप, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश तंबोली, पूर्व संचालक द्वारिका प्रसाद सोनी, तखतपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कौशिक गुरुजी और बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह के नाम शामिल हैं।इनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही निवासी द्वारिका प्रसाद सोनी को उनके लंबे अनुभव और उल्लेखनीय योगदान के कारण मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वर्ष 1978 से वे जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर, अध्यक्ष, मारफेड डायरेक्टर और एफ्को फर्टिलाइजर सहित कई सहकारी संस्थानों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।उनके कार्यों को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, भारत सरकार सहित कई संस्थाओं ने सम्मानित किया है। वे हमेशा अपने कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी अलग पहचान बना चुके हैं।अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार इस अहम पद की जिम्मेदारी किसे सौंपेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!