बेमेतरा/बारगांव /सर्वव्यापी/
तेज धूप, उमस भरी गर्मी और मोहल्ले में फैले गंदे पानी के कारण मटिया-बारगांव क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आनंदगांव में बुखार, खांसी और डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मटिया में अब तक कुल 4 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से एक ही परिवार के 3 लोग डायरिया से पीड़ित हैं। सभी को पहले आनंदगांव में भर्ती किया गया, बाद में गंभीर स्थिति होने पर बुधवार को जिला अस्पताल बेमेतरा रिफर किया गया।मौसम में बदलाव, दूषित भोजन और प्लास्टिक बोतलों में दूध पिलाने जैसी आदतें भी बीमारियों का कारण बन रही हैं। मेडिकल ऑफिसर डॉ. बलविंदर यादव ने बताया कि तेज धूप से आकर ठंडा पानी पीना, बासी भोजन करना और अस्वच्छ खानपान डायरिया व वायरल बुखार के मामले बढ़ा रहा है। उन्होंने लोगों को बाहर निकलते समय शरीर ढकने, ताजा व उबला पानी पीने, बासी व कटे फलों से परहेज करने की सलाह दी।डॉ. यादव ने अपनी टीम के साथ सतर्कता दिखाते हुए एक बच्चे की गंभीर स्थिति समय रहते पहचान ली। बच्चे में ब्लड की कमी पाई गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल रिफर किया गया और अब उसकी हालत सामान्य है। ग्रामीणों ने डॉ. यादव के प्रयासों की सराहना की।ग्राम पंचायत बारगांव की सरपंच शशिकला मिश्रा ने बताया कि पीएचसी आनंदगांव से सूचना मिलते ही कोटवार के माध्यम से गांव में अलर्ट जारी किया गया और बोरपंप व पानी टंकी की सफाई कराने का निर्णय लिया गया है। वहीं भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने गांव में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाने और सफाई अभियान चलाने की मांग की, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।डायरिया से बचाव के उपायखुले में बिकने वाले अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से बचेंघर का ताजा नाश्ता-भोजन ही करेंधूप में निकलते समय सिर व शरीर को ढकेंमौसमी फल व सब्जियां खाएं, फास्ट फूड से बचें नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ पिएंदिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिए।