नये मंत्री 18 अगस्त की शाम ले सकते हैं शपथ, फिर निगम-मंडल-आयोग में होगी नियुक्ति।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल तेज हो गई है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही तीन नए चेहरों को मंत्री मंडल में शामिल करने का फैसला ले सकते हैं। इसके लिए 18 अगस्त 2025 की शाम राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजभवन और मुख्यमंत्री निवास में तैयारियों को लेकर हलचल देखी जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार शाम नए मंत्री शपथ लेंगे।इधर, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शेष बचे निगम, मंडल, आयोग और बोर्डों में पदाधिकारियों की नियुक्ति भी तय मानी जा रही है। लंबे समय से संगठन स्तर पर इन नियुक्तियों की चर्चा चल रही है और पार्टी के भीतर भी दावेदारी को लेकर जोर आजमाइश जारी है।प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार और उसके तुरंत बाद होने वाली इन नियुक्तियों से सरकार संगठन और सत्ता दोनों को संतुलित करने का प्रयास करेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!