छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया का मुंबई प्रवास कार्यक्रम।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग (छ.ग.) की सदस्य सरला कोसरिया दिनांक 21 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक मुंबई (महाराष्ट्र) प्रवास पर रहेंगी।

इस दौरान वे महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं न्याय से संबंधित विभिन्न बैठकों में सम्मिलित होंगी तथा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कोसरिया 21 अगस्त की सुबह 7 बजे रायपुर से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रातः 8:45 बजे वे रायपुर से इंडिगो विमान (उड़ान संख्या 6E-594) द्वारा मुंबई के लिए रवाना होंगी। पूर्वान्ह 10:40 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के पश्चात 11:30 बजे होटल ट्राइडेंट में ठहराव होगा, जहां रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी।

22 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे होटल ट्राइडेंट में आयोजित बैठक में वे ‘महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं न्याय’ विषय पर चर्चा में सम्मिलित होंगी। इसके बाद शाम 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक संध्याओं में सहभागिता करेंगी।23 अगस्त को भी प्रातः 10 बजे होटल ट्राइडेंट में बैठक होगी।

दोपहर 1 बजे छत्रपति शिवाजी स्मारक का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वे गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी और सिद्धिविनायक मंदिर जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगी।

24 अगस्त को प्रातः 10 बजे होटल ट्राइडेंट से फिल्म सिटी, मुंबई के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम रखा गया है।महिला आयोग की सदस्य का यह प्रवास न केवल छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर देगा, बल्कि सामाजिक-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित करेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!