सरला और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से कुटेला चौक से हरीबनपुर तक प्रधानमंत्री सड़क नवीनीकरण हेतु 1.80 करोड़ स्वीकृत।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयासों से कुटेला चौक से माधोपाली, केना होते हुए हरीबनपुर तक प्रधानमंत्री सड़क के नवीनीकरण के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

इस सड़क के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।यह सड़क सरायपाली क्षेत्र को जोड़ने वाली प्रमुख मार्ग है, जिसकी खराब स्थिति को लेकर ग्रामीण लंबे समय से रिपेयरिंग और चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों का कहना था कि बरसों से सड़क जर्जर हालत में है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।राज्य सरकार ने इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं पुल-पुलिया को बड़े आकार में बनाने हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजा है। उम्मीद है कि इस पर जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।

सरायपाली क्षेत्र में कई अन्य सड़कों के चौड़ीकरण, रिपेयरिंग और नई सड़कों की भी मांग की गई है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि धीरे-धीरे सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।जनप्रतिनिधियों का कहना है कि विगत पांच वर्षों के विपक्षी शासन में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े थे, लेकिन भाजपा सरकार आते ही विकास कार्यों को नई गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि “विकसित छत्तीसगढ़” की तर्ज पर सरायपाली क्षेत्र को भी हर स्तर पर विकसित किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!