विकास नंद/सर्वव्यापी/
देश में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में “स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान” के अंतर्गत विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो – शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान करने के बाद यह अभियान पूरे देश में जनजागरण का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और नगरों में एक साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
सरायपाली नगर में यह कार्यक्रम 22 अगस्त 2025, शुक्रवार को संध्या 4:00 बजे आयोजित होगा। आयोजन स्थल जय स्तंभ चौक (श्री भरत लाल अग्रवाल कपड़ा दुकान एवं श्री बालाजी ज्वेलर्स के सामने) निर्धारित किया गया है।
आयोजकों ने नगर के सभी व्यापारिक बंधुओं, नागरिकों और समाजसेवी संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस स्वदेशी जागरण अभियान को सफल बनाने की अपील की है।