ग्रामीण क्षेत्रों और हाट-बाजारों में महासमुंद पुलिस का जागरूकता अभियान : साइबर क्राइम, नशा मुक्ति और सुरक्षा पर दिया गया संदेश।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी /

महासमुंद पुलिस द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और हाट-बाजारों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 17 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक पुलिस टीम ने विभिन्न ग्रामों और शैक्षणिक संस्थानों में जाकर साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, बाल विवाह की रोकथाम तथा गौ-तस्करी के विरुद्ध जानकारी दी।इस दौरान पुलिस ने साइबर अपराध की रोकथाम हेतु टोल फ्री नंबर 1930 का प्रचार करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत लोगों को समझाया गया कि अनजान वीडियो कॉल या लिंक पर क्लिक न करें, किसी परिचित के नाम से पैसे की मांग आने पर पहले नंबर की पुष्टि करें, किसी भी प्रकार के “दुगुना पैसा” जैसे लालच भरे ऑफर पर विश्वास न करें और यदि कोई खुद को पुलिस अधिकारी, सीबीआई या बैंक अधिकारी बताकर पैसे की मांग करे तो डरें नहीं।अभियान में नशा मुक्ति के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया। नशे के सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी देकर लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस ने बाल विवाह की सूचना तत्काल थाने में देने और गौवंश तस्करी की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराने की अपील भी की।

महासमुंद पुलिस के अनुसार इस जागरूकता अभियान के दौरान लगभग 17 से 18 हजार लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही डायल 112 की उपयोगिता और आपातकालीन स्थिति में इसका महत्व भी ग्रामीणों को बताया गया।

👉 यह अभियान आने वाले दिनों में जिले के सभी ग्रामों और हाट-बाजारों में जारी रहेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!