मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति करेगी पांच सौ जरुरतमंद बच्चों का सम्मान।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति प्रदेश के सभी जिलों के लगभग पांच सौ से अधिक जरुरतमंद बच्चों का सम्मान करेगी। प्रदेश के अलग अलग विभागों से सेवानिवृत्त हुएअधिकारियों और कर्मचारियों ने इस समिति का गठन किया है।इसके तहत दसवीं औरबारहवीं कक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले जरूरतमंद बच्चों को चेक देकर सम्मानित किया जाएगा। संचालक मंडल के पदाधिकारी टेकराम साहू एवं दिनेश कुमार साहू ने बताया कि आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को मदद करने के उद्देश्य से इसका गठन किया गया है। इसके लिए प्रदेशभर में अभियान चलाकर फंड एकत्रित किया गया है। इसके माध्यम से बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए भी आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल के अलावा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों का खर्च उठाया जाएगा। समाज के निर्धन प्रतिभावान छात्रों को समिति 3 लाख 75का चेक भी वितरित करेगी बताया कि राजधानी रायपुर के मधु पिल्लै चौक स्थित विमतारा भवन में इस प्रोत्साहन समारोह का आयोजन रविवार 24 अगस्त को किया जा रहा है। सुबह दस बजे से शाम पांच तक होने वाले इस आयोजन में प्रदेशभर के प्रतिभावान बच्चे और उनके परिजन शामिल होंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!