नरीमन पॉइंट ट्राइडेंट होटल में राष्ट्रीय महिला आयोग की बैठक, 26/11 के शहीदों को किया नमन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

मुंबई राष्ट्रीय महिला आयोग की बैठक का द्वितीय दिवस आज नरीमन पॉइंट स्थित होटल ट्राइडेंट में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोग की सदस्यगण एवं प्रतिभागियों ने बैठक में भाग लिया।

गौरतलब है कि यही स्थान 26/11/2008 के आतंकी हमले का गवाह रहा है, जब पाकिस्तानी आतंकियों ने निर्दोष भारतीयों पर बर्बर हमला किया था।

इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए थे और अनेक वीर सैनिक भाई देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे।

बैठक के दौरान उपस्थित जनों ने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता का संकल्प भी दोहराया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!