जापान में निवेश और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर केंद्रित – मुख्यमंत्री साय का वैश्विक साझेदारी अभियान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ लगातार वैश्विक मंच पर अपनी पहचान को एक प्रतिस्पर्धी और दूरदर्शी निवेश गंतव्य के रूप में सुदृढ़ कर रहा है।

जापान प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री साय ने औद्योगिक सहयोग और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री साय ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर क्षेत्रीय विविधीकरण, व्यापार और तकनीकी सहयोग, आधारभूत संरचना विकास तथा निवेश अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्य की निवेशक-अनुकूल नीतियों, हालिया सुधारों और स्टार्टअप्स एवं नई पीढ़ी के उद्योगों को दिए जा रहे सहयोग पर प्रकाश डाला।

जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने टोक्यो में आयोजित “Deep Space – To the Moon and Beyond” अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में भारत सरकार के सहयोग से प्रस्तावित स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर छत्तीसगढ़ को वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था से जोड़ने का सेतु बनेगा।

मुख्यमंत्री साय ने जापान में बसे भारतीय समुदाय से भी संवाद किया और उन्हें राज्य की हालिया नीतिगत पहलों, निवेश माहौल और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

भारतीय समुदाय ने आश्वासन दिया कि वे छत्तीसगढ़ और जापान के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जापान यात्रा छत्तीसगढ़ को निवेश, तकनीक और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर करने में मील का पत्थर साबित हो रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!