सेवा भारती टीम कोटा के द्वारा फूलवारी केन्द्र दानपुर और मानपुर में बच्चों के पोषक भोजन वितरण किया गया।

Share Now

सर्वव्यापी ब्यूरो/ रामनारायण यादव/ करगीरोड/

( कोटा) कोटा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम दवनपुर और मानपुर जो की एक आदिवासी बहुल्यग्राम है, वहां जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी के द्वारा फुलवारी केंद्र चलाया जाता है ,उसे केंद्र मे 6 माह से लेकर 3 साल तक के बच्चों को रखा जाता है, खासकर कुपोषित बच्चों को उन बच्चों को रखकर उन्हें पोषक भोजन उपलब्ध कराया जाता है, और उन बच्चों के देख रेखा के लिए केयरटेकर के रूप में गांव की दो महिलाएं रहती हैं, और उन बच्चों को पूर्व पोषक भोजन एवं दोनों दीदियों का वेतन और भवन का किराया जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी ही करता है ,आज उन दोनों केंद्रों पर टीम सेवा भारती के सभी सदस्य और नगर पंचायत अध्यक्ष कोटा के द्वारा पोषक भोजन सामग्री उपलब्ध कराया गया उसे पोषक भोजन सामग्री में सोयाबीन बड़ी ,चना ,फली तेल ,केला , बिस्किट ,मुर्रा सभी सामग्री उपलब्ध कराया गया ताकि कुपोषित बच्चों को पूरा पोषण मिल सके और वह भी स्वस्थ और मस्त रह सके। सेवा भारती टीम कोटा की यह अपील करते हुए कहा है, हमारे आसपास भी बहुत सारे जरूरतमंद लोग रहते हैं,हम अपने बच्चों को जन्मदिन पर बहुत सारा पैसा फालतू ही खर्च करते हैं क्यों ना हम अपने जन्मदिन अपने शादी के सालगिरह यह अपने बच्चों के जन्मदिन पर ऐसी जगह पर जाकर उन बच्चों के साथ अपना जन्मदिन बनाएं ताकि उनको भी अपनापन एहसास हो और उन्हें भी वह सभी पोषक खाद्य प्राप्त है जिससे वह कुपोषण से मुक्त हो सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!