विकास नंद/सर्वव्यापी/
महासमुन्द मंत्रीमंडल विस्तार के बाद शिक्षा मंत्री बने गजेन्द्र यादव का आज महासमुंद जिले में पहला दौरा होने जा रहा है। इस दौरान वे जिले के शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण करेंगे और शिक्षा की गुणवत्ता को परखेंगे।
पहली बार शिक्षा मंत्री बनने के बाद जिले में आ रहे गजेन्द्र यादव के दौरे को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और अभिभावकों में उत्सुकता है।
माना जा रहा है कि उनके इस दौरे से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नई पहल की रूपरेखा भी सामने आ सकती है।महासमुंद में उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दौरे के दौरान वे विद्यार्थियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जानने का प्रयास करेंगे।