महासमुंद जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों के बीच पूर्व में सौंपे गए प्रभार में आंशिक संशोधन करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त नया कार्य विभाजन किया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार को स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, पशु चिकित्सा, शिक्षा, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार सौंपा गया है।

अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा को सरायपाली व बसना तहसील के राजस्व प्रकरणों, नजूल शाखा, निर्वाचन एवं अन्य शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू को महासमुंद, पिथौरा, बागबाहरा एवं कोमाखान तहसीलों के राजस्व प्रकरणों की सुनवाई, भू-अर्जन, खाद्य सुरक्षा, उच्च शिक्षा एवं नगरीय निकाय सहित कई विभागों का दायित्व सौंपा गया है।

डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा को वित्त-स्थापना, नाजरात, विभागीय जांच, कर्मचारियों की सेवा संबंधी भुगतान एवं स्वीकृतियों की जिम्मेदारी दी गई है।

सृष्टि चंद्राकर को जनगणना, अभियोजन, बीस सूत्रीय, देवस्थानम एवं मानव अधिकार आयोग संबंधी शाखाओं का प्रभार सौंपा गया है।

तेजपाल सिंह ध्रुव को सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ, लोक सेवा गारंटी एवं अभिलेख शाखा की जिम्मेदारी मिली है।

अक्षा गुप्ता को ई-प्रशासन, ई-डिस्ट्रिक्ट, लोक सेवा केंद्र एवं अभिलेखागार शाखा का प्रभार सौंपा गया है।

कलेक्टर लंगेह ने सभी अधिकारियों को उनके सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करने और जनता को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!