बसना में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव70 लाख के विकास कार्यों की घोषणा, मटकी फोड़कर दी शुभकामनाएं।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत फुलझर राज झेरिया यादव समाज द्वारा आयोजित भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में आज प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, येतराम साहू, नरेंद्र यादव, जगतराम यादव, कुंजराम यादव, गजानंद यादव, गंगाधर यादव, विक्रम यादव, रथलाल यादव, सतीश यादव सहित यादव समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में मंत्री यादव ने कहा कि बसना में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में आना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है और भगवान श्रीकृष्ण के वंशज समाज के बीच उपस्थित होना उनके लिए विशेष अवसर है।

मंत्री यादव ने इस अवसर पर ग्राम भूकेल में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए तथा पाँच गाँवों में अहाता निर्माण हेतु कुल 50 लाख रुपए की घोषणा की। इस प्रकार उन्होंने कुल 70 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को तीजा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और मटकी फोड़कर जन्माष्टमी महोत्सव की बधाई प्रेषित की।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि यह गौरव की बात है कि जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज के गौरव, प्रदेश के शिक्षा मंत्री हमारे बीच मौजूद हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री यादव के नेतृत्व में प्रदेश का शिक्षा विभाग नई ऊँचाइयाँ छुएगा।

बसना विधायक सम्पत अग्रवाल ने मंत्री यादव का प्रथम बार बसना आगमन पर स्वागत किया और कहा कि उनकी मेहनत व लगन से शिक्षा विभाग नई ऊँचाइयों पर पहुँचेगा तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में नया अध्याय जोड़ेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!