आज का अविस्मरणीय क्षण : पुस्तक “मित्रता” का भव्य विमोचन।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

शासकीय शिक्षा महाविद्यालय बिलासपुर में अध्ययनरत दो युवा शिक्षक-लेखक सोहित पटेल और डॉ. उत्तम साहू की संयुक्त रचना पुस्तक “मित्रता” का भव्य विमोचन हुआ।इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी एवं रामदेव कुमावत भी मंच पर मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।लेखकद्वय सोहित पटेल और उत्तम साहू, जो स्वयं शिक्षक हैं और वर्तमान में डी.एड व बी.एड की पढ़ाई कर रहे हैं, ने इस कृति को अपनी निजी मित्रता पर आधारित कर लिखा है। पुस्तक में दोस्ती के भावनात्मक पहलुओं, साथ बिताए पलों और जीवन में मित्रता के महत्व को सहज और आत्मीय शैली में प्रस्तुत किया गया है।विमोचन अवसर पर अतिथियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि मित्रता केवल रिश्तों का नाम नहीं, बल्कि जीवन की ताकत और प्रेरणा है। यह पुस्तक युवाओं को सच्चे दोस्ती के मायने समझाएगी और रिश्तों को संजोकर रखने की सीख देगी।लेखक सोहित पटेल और डॉ. उत्तम साहू के लिए यह दिन उनके जीवन का अविस्मरणीय पल साबित हुआ। पुस्तक “मित्रता” न सिर्फ उनकी दोस्ती का लेखा-जोखा है, बल्कि समाज को भी मित्रता का वास्तविक मूल्य समझाने वाली कृति है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!