द्वितीय जिला कुर्मी अधिवेशन, संजोग पत्रिका विमोचन, युवक युवती परिचय एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह 26 अक्टूबर रविवार को बिलासपुर में होगा।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छग प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर की बैठक दिनांक 28 अगस्त को पाटीदार भवन उसला पुर बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि द्वितीय वर्ष जिला कुर्मी अधिवेशन एवं संजोग पत्रिका विमोचन समारोह का भव्य आयोजन 26 अक्टूबर 25 रविवार को बिलासपुर में सुबह 11 से 5 बजे तक किया जाएगा। संजोग पत्रिका में विवाह योग्य युवक युवती एवं 10 वी 12 वी बोर्ड के 80% व स्नातक स्नाकोत्तर के 75%एवं इससे अधिक वाले छात्र छात्राओं का बायोडाटा अधिक से अधिक संकलन सभी ब्लाकों से किया जाएगा। जो निःशुल्क रहेगा। साथ ही स्मारिका में फूल पेज विज्ञापन 5000 हॉफ पेज विज्ञापन 2500 रुपए निर्धारित किया गया है। साथ ही विज्ञापन संकलन करने वाले स्वजातीय जनों को 10%कमीशन दिए जाने का भी निर्णय लिया गया है।

संजोग पत्रिका स्मारिका प्रकाशन का प्रभारी महासचिव डा गणेश कौशिक एवं महिला जिलाध्यक्ष प्रीति पाटनवार को नियुक्त किया गया।

आगामी बैठक 7 सितम्बर 25 रविवार को कुर्मी सामाजिक भवन तिफरा में दोपहर 01 बजे से होगी जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति एवं जिम्मेदारियां तय किया जाएगा। आज की बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक महासचिव डा गणेश कौशिक उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा परस कश्यप, महिला अध्यक्ष प्रीति पाटनवार, उपाध्यक्ष दिव्या कौशिक,संरक्षक रामकुमार कौशिक पदुम लाल पाटन वार, मिथलेश वर्मा,श्याम राज पटेल, बी पी चंद्रवंशी,बिल्हा प्रभारी अंबिका कौशिक, सलाहकार विट्ठल भाई पटेल, पाटीदार भवन प्रभारी दिलीप भाई पटेल सहित सामाजिक जन उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!