प्रशासन की तत्परता से बाढ़ प्रभावितों को मिली राहत, प्रभावित परिवारों ने जताया आभार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

दंतेवाड़ा में हाल ही में आई भीषण बाढ़ के बाद प्रशासन ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए प्रभावित परिवारों तक हर संभव सहायता पहुँचाई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विदेश प्रवास के दौरान भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

आज दंतेवाड़ा के चूड़ी टिकरापारा पहुँचने पर मुख्यमंत्री का बाढ़ पीड़ितों ने आभार व्यक्त किया और प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

बाढ़ प्रभावित गुप्तेश्वरी कश्यप, शालिनी शर्मा, सविता पात्रे एवं लता सागर ने बताया कि राहत शिविरों में भोजन, इलाज और रहने की सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। साथ ही राशन, बर्तन, कपड़े, गैस सिलेंडर, चूल्हा और मकान ढहने पर सहायता राशि भी समय पर मिली है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान चूड़ी टिकरापारा निवासी सोमड़ी सोढ़ी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि बाढ़ से उनका पूरा घर डूब गया था, लेकिन प्रशासन ने तुरंत मदद पहुँचाई। राहत शिविर में उन्हें नाश्ता, भोजन और चिकित्सा सुविधा भी दी जा रही है।इसी तरह सुरेश बघेल सहित कई अन्य प्रभावित परिवारों ने भी प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए राशन, कपड़े, कंबल, गैस सिलेंडर और अन्य सामग्री के लिए सरकार का धन्यवाद दिया।

बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि प्रशासन की संवेदनशील पहल और समय पर की गई कार्रवाई से सभी परिवार सुरक्षित और सकुशल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रभावितों को आश्वस्त किया कि पुनर्वास और घर निर्माण तक हर संभव सहायता जारी रहेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!