विकास नंद/ सर्वव्यापी /
जिले में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 5 दिवसीय बांस कला प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यशाला 01 सितम्बर से 05 सितम्बर तक शासकीय बहुदिव्यांग विशेष विद्यालय महासमुंद के सभागार में संचालित हो रही है।
उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बांस से सजावटी सामग्री जैसे गुलदस्ते, फूल, टोकरी, पेन स्टैंड, ट्रे, तोरण एवं डेकोरेटिव वाल हैंगिंग आदि बनाने और रंगाई की तकनीक सिखाई जा रही है।
प्रशिक्षण के लिए राज्य स्तरीय बांस कलाकार घासीराम कमार (निवासी सोनासिल्ली) को आमंत्रित किया गया है। वे पूर्व में भुवनेश्वर (उड़ीसा), बिलासपुर, पिथौरा, बागबाहरा एवं आंवराडबरी सहित कई स्थानों पर प्रशिक्षण दे चुके हैं।प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. वृन्दावन पटेल ने बताया कि जिलेभर से आए दिव्यांग प्रतिभागी उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं और भविष्य में इसे स्वरोजगार एवं आजीविका का साधन बनाएंगे।