विकास नंद/ सर्वव्यापी/
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता मिशन महासमुंद के तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय महासमुंद में किया गया।इस अवसर पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले के पाँचों विकासखंडों की टीमों द्वारा विभिन्न विषयों पर नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया।
विकासखंड सरायपाली की टीम द्वारा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. एन. दीवान, नोडल अधिकारी जगदीश नेताम, मास्टर ट्रेनर एल. बी. पाढ़ी, कैलाशचंद्र पटेल, ऋषि प्रधान, गिरधारी पटेल, नान्दऊ पटेल, शीला विश्वास, ज्योति प्रधान, निरुपमा देवता, लोकेश कुर्रे तथा स्वयंसेवी शिक्षिका नीलिमा चौहान और स्नेहा साहू (हायर सेकंडरी स्कूल भोथलडीह) ने वित्तीय साक्षरता पर प्रभावशाली नाट्य मंचन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला परियोजना अधिकारी कमल नारायण चंद्राकर एवं एपीसी संपा बोस द्वारा प्रतिभागियों को प्रसस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के लिए सरायपाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित हलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पी. सी. मांझी और विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक एस. एस. पटेल ने समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।