शाला में विलंब एवं अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले के स्कूलों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्ती की जा रही है। विलंब से पहुंचने वाले एवं बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

शासकीय प्राथमिक शाला भुरका के प्रधान पाठक धनुर्जय पटेल के खिलाफ लगातार देर से आने और समय से पहले जाने की शिकायत पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

पूर्व में भी उन्हें चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन सुधार नहीं दिखने पर तीन कार्यदिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा उच्च कार्यालय को भेजी जाएगी।इसी क्रम में जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा एवं सहायक संचालक एम.जी. सतीश नायर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावनकेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

👉 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों की समयबद्ध उपस्थिति और जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!