बाराडोली विद्यालय में छात्रों के लिए प्रेरणादायी न्योता भोज का आयोजन।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बाराडोली में सोमवार को एक अनोखा और प्रेरणादायी आयोजन देखने को मिला। विद्यालय में कार्यरत स्वीपर रविलाल निषाद के सुपुत्र मनीष निषाद ने अपनी दादी माँ की पावन स्मृति में विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया।

इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला, उच्च प्राथमिक शाला एवं शासकीय हाई स्कूल बाराडोली के लगभग 200 बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। भोज में बच्चों को जलेबी, फल, पनीर, पापड़, मिक्स सब्जी एवं खीर परोसी गई।

बच्चों ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ इस भोज का आनंद लिया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार बाराडोली की ओर से प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा, शिक्षिका तेजकुमारी भोई, शिक्षकगण दीपक पटेल, नान्दऊ पटेल, ऋषि कुमार साहू, रमेश पटेल, जगदीश पटेल, तरुण कुमार पटेल, किशन चौधरी, ऋषि प्रधान, पी.के. बंछोर, गायत्री यादव, नेहा पटेल, शुक्रू मांझी, बीरेंद्र साहू, शिवप्रसाद सारथी, गोविन्द बेहरा, डिग्री पटेल सहित समस्त विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे।सभी ने इस आयोजन को मानवीय मूल्यों और सामाजिक संवेदनाओं से ओत-प्रोत बताते हुए मनीष निषाद की सराहना की।

उपस्थित शिक्षकों व प्रबंध समिति के सदस्यों ने कहा कि यह पहल बच्चों में आपसी सद्भाव, संस्कार और परिवारजनों के प्रति सम्मान की प्रेरणा देती है।

अंत में विद्यालय परिवार और प्रबंध समिति ने मनीष निषाद का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!