विधायक धरम अपने ही घर से जीत नहीं दिला पाए… साहू समाज से जीती गायत्री।

Share Now

बिलासपुर/ के.एस.ठाकुर/ कार्यकारी संपादक सर्वव्यापी /

बिलासपुर नगर निगम चुनाव के वार्ड क्रमांक 09 यातायात नगर मूलतः पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक धरम लाल कौशिक का गृह नगर परसदा में शामिल हैं लेकिन वार्ड का नाम यातायात नगर रखा गया है। जहां पर धरम लाल कौशिक ने अपने निर्वतमान पार्षद भाजपा नेता दुर्गेश कौशिक को पुनः टिकट दिलाकर चुनावी मैदान में उतारा था और कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता मनहरण लाल कौशिक पर दांव खेला था । जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी मनहरण ने जीत हासिल की है और दुर्गेश की हार हुई है। जिसे धरम लाल कौशिक का हार माना जा रहा है। वहीं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 05 खूबचंद बघेल तिफरा नगर के इस वार्ड में भाजपा ने वरिष्ठ नेता राजेश त्रिवेदी को टिकट दिया था लेकिन यहां पर साहू समाज का एकजुटता ने रंग लाई और पुनः गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू को जीत कर पार्षद बनी है । जहां पर राजेश त्रिवेदी जैसे दिग्गज नेता की हार को उनके करीबियों द्वारा भीतरघाती से हार का सामना करने की बात कही जा रही है। बहरहाल परसदा से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश की हार को धरम लाल कौशिक की हार माना जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!