विकास नंद /सर्वव्यापी/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बस्तर सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति, जगदलपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 75 दिनों तक मनाया जाने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से प्रारंभ होकर आश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक चलता है।
इस वर्ष इसकी शुरुआत 24 जुलाई को पाटजात्रा पूजा विधान से हुई है।
आगामी प्रमुख आयोजनों में 21 सितंबर को काछनगादी पूजा, 29 सितंबर को बेल पूजा तथा 4 अक्टूबर को मुरिया दरबार शामिल हैं।
मुख्यमंत्री साय ने बस्तर दशहरा समिति के आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए पर्व की सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।