विकास नंद/ सर्वव्यापी/

गायत्री परिवार सरायपाली द्वारा आगामी 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक आयोजित होने वाले विराट 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियाँ जोरों पर हैं।
इस महायज्ञ के लिए गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से दिव्य शक्ति कलश सरायपाली पहुँचा।
राज्य महिला आयोग की सदस्य भाजपा नेत्री सरला कोसरिया ने कलश यात्रा में शामिल होकर कहा कि “कलश यात्रा में शामिल होना हम सबका परम सौभाग्य है। दिव्य शक्ति कलश के आगमन से निश्चित ही समाज में एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होगा।”
गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया और आगामी महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया