विकास नंद/ सर्वव्यापी/
आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत सरायपाली सभाकक्ष (मनरेगा भवन) में 10 व 11 सितंबर को आदि सहयोगी विलेज वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी एवं सीईओ अमित हालदार और सहायक नोडल अधिकारी अजय माधवन ने मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्ज्वलन से किया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. प्रकाश पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, सदस्य वेद नायक और गोपबंधु पटेल उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि यह अभियान विकसित भारत विजन 2030 के तहत जनजातीय बहुल गांवों को विकसित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
इस अभियान के लिए सरायपाली विकासखंड को 5 क्लस्टरों— डुडुमचुवां, अर्जूण्डा, भगतसराईपाली, खोखेपुर और पझरापाली में विभाजित किया गया है।
इनके अंतर्गत आने वाले 16 गांवों से शिक्षक, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आरएचओ और सक्रिय महिलाओं को आदि सहयोगी के रूप में प्रशिक्षित किया गया।
ये सहयोगी गांव-गांव जाकर प्रशिक्षण देंगे और कार्य योजना तैयार करेंगे।
प्रशिक्षण में परिचय फाड़ना, मोमबत्ती जलाकर अंधेरा दूर करना, रोल प्ले, नक्शा बनाना, कार्यपुस्तिका चर्चा जैसी गतिविधियां कराई गईं। अंत में सहयोगियों को शपथ दिलाई गई।
कार्यशाला को सफल बनाने में विभिन्न विभागों के मास्टर ट्रेनर— कृष्ण कुमार मांझी, वर्षा अग्रवाल, रेखा खम्हारी, सुरेश पटेल, भानु प्रताप सिदार, योगेश साहू, दुर्वादल दीप, खिलेश्वर साहू, नीतू पटेल और प्रत्यूष तांडे का योगदान रहा।