शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में भागवत कथा : मुंगेली पुलिस परिवार हुआ भावविभोर।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक/

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में जिला पुलिस बल मुंगेली के शहीद एवं स्वर्गीय पुलिसकर्मियों की पावन स्मृति में श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह का आयोजन पुराने पुलिस लाइन परिसर में किया जा रहा है। यह आयोजन 08 से 15 सितंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें कथावाचक उमाकांत मिश्र एवं सूरज मिश्र (बरपाली रायगढ़) कथा प्रस्तुत कर रहे हैं।

गुरुवार को कथा के तीसरे दिन श्रीराम कथा, भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं ध्रुव चरित्र का वर्णन किया गया। कथावाचकों ने भक्त प्रह्लाद की परम भक्ति और हिरण्यकश्यप वध का मार्मिक चित्रण कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

इस अवसर पर पुलिस कॉलोनी के नन्हे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण कर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया। कथा के दौरान भजनों की धुन पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित पुलिस परिवार और श्रद्धालु झूम उठे। प्रसाद वितरण एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई।

श्रद्धालुओं का मानना है कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से कलयुग में पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पूजा का वर्णन किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!