विकास नंद/ सर्वव्यापी/
नई दिल्ली, 11 सितंबर — अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या ने आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर गायत्री परिवार के रचनात्मक एवं वैश्विक महत्व के प्रयासों पर चर्चा हुई।
डॉ. पंड्या ने गृहमंत्री को अखंड दीपक एवं संस्थापिका परम माताजी भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष (2026) के अंतर्गत आयोजित होने वाले महोत्सव का विशेष आमंत्रण प्रदान किया।
अमित शाह ने गायत्री परिवार से अपने दशकों पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए संगठन के सांस्कृतिक संरक्षण एवं वैश्विक प्रसार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और इसे समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
डॉ. पंड्या ने इस अवसर पर आगामी 16 सितंबर को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन की जानकारी भी दी, जिसमें देश-विदेश के कई ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ एवं शोधकर्ता शामिल होंगे।