मार्च 2026 तक साकार होगा ‘नक्सलमुक्त भारत’ का संकल्प : मुख्यमंत्री साय।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद और नारायणपुर जिलों में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की वीरता और जनता के विश्वास से नक्सल उन्मूलन अभियान ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज कर रहा है।

गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर किए गए हैं, जिनमें ₹1 करोड़ के इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। वहीं नारायणपुर जिले में कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। इनमें जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह घटनाएँ इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि नक्सलियों की झूठी विचारधारा अब दम तोड़ रही है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक ‘नक्सलमुक्त भारत’ का संकल्प साकार होगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!