छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर सरायपाली महाविद्यालय में संगोष्ठी, महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया हुईं शामिल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव (25 वर्ष) के पावन अवसर पर स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्तित्व निर्माण और परिष्कार का आधार है।

उन्होंने समाज और देश में नारी शक्ति की भूमिका पर छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया।

संगोष्ठी में महाविद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!