विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भोथलडीह में आज निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया विशेष रूप से उपस्थित रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह महत्वाकांक्षी योजना प्रदेश की बेटियों की शिक्षा में नई ऊर्जा और आत्मनिर्भरता का संचार कर रही है।
साइकिल मिलने से छात्राओं की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की उड़ान भर सकेंगी।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामीणजन उपस्थित होकर कार्यक्रम की सफलता में सहभागी बने।


