बिलासपुर प्रेस क्लब में 19 सितंबर को जंग, उम्मीदवार जुटा रहे समर्थन।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर प्रेस क्लब में आगामी 19 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर पत्रकारों में गहमागहमी तेज हो गई है। पदों पर दावेदारी करने वाले उम्मीदवार लगातार पत्रकारों से संपर्क कर रहे हैं और अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए बैठकें, मुलाकातें एवं वादे कर रहे हैं।उम्मीदवारों का कहना है कि उनका उद्देश्य प्रेस क्लब को और अधिक मजबूत बनाना, पत्रकारों की पेशेवर चुनौतियों को दूर करना तथा सुविधाओं का विस्तार करना है। चुनावी मैदान में उतरे दावेदार सदस्य पत्रकारों के हित में कई वादे कर रहे हैं, जिनमें चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सहायता, प्रशिक्षण कार्यक्रम, और प्रेस क्लब भवन के सुदृढ़ीकरण जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रेस क्लब का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। सदस्य पत्रकार भी उत्साह के साथ उम्मीदवारों की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि 19 सितंबर को होने वाले मतदान में पत्रकार बिरादरी किस पर भरोसा जताती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!