सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर से चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बिल्हा विधानसभा अंतर्गत झूलेलाल मंगलम में आयोजित .बिल्हा,तिफरा-सिरगिट्टी,बोदरी, बरतोरी मंडलों के संयुक्त सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में शामिल हुए। इस मौके पर कौशिक ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़े” के रूप में जनसेवा का संकल्प लिया है। यह पखवाड़ा उस नेतृत्व को समर्पित है, जो भारत को वैश्विक मंच पर सम्मानित करता है। प्रधानमंत्री मोदी की टीम और नेतृत्व ने भारत को एक नई दिशा दी है। विश्व में एक नेता के रूप में उभरे मोदी जी की भूमिका पर हर भारतीय को गर्व है। भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में सेवा, कर्तव्य और सुशासन के माध्यम से जनता का विश्वास जीत रही है।उन्होंने कहा कि हमें अपने-अपने, मंडल और बूथ स्तर पर जनता के बीच यह संदेश पहुंचाना है कि यह पखवाड़ा केवल पार्टी नहीं है, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है। हमें केंद्र और राज्य सरकार की परिभाषा को लेकर घर-घर जाना है, और मोदी सरकार की साफ नियत और नीति को बताना है। यह सेवा पखवाड़ा अपनी व्यापकता, गहराई और उद्देश्य की दृष्टि से अद्वितीय और ऐतिहासिक होगा। हमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के साथ संपर्क, संवाद कर धारणा का सेतु बनाना है।इस अवसर पर मुख्य रूप से क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी , प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेन्द्रे, बिल्हा जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार कौशिक,जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति डॉ. गोविंद यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा कृष्ण कुमार कौशिक,जिला कार्यसमिति सदस्य बृजभूषण वर्मा ,दिनेश पाण्डेय, कार्यसमिति सदस्य रुखमणि कौशिक जी, जिला उपाध्यक्ष गायत्री दुबे, बलराम देवांगन, जिला मंत्री डॉ. देवेंद्र कौशिक, नगर पालिका परिषद बोदरी की उपाध्यक्ष शिमला वर्मा, चारों मंडलों के अध्यक्ष बिल्हा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर कश्यप, तिफरा-सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष हरीश चंद्र साहू , बोदरी मंडल अध्यक्ष लव श्रीवास, बरतोरी मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत क्षत्रिय सहित चारों मंडलों के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!