महिला जागरूकता कार्यक्रम संपन्न : जनसेवा की मिसाल बनती जा रही हैं डॉ. एकता लंगेह।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

ग्राम पंचायत रायतूम में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रविवार को महिला जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका डॉ. एकता लंगेह उपस्थित हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सोनिया ठाकुर ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मितानिन दीदी एवं जनपद सदस्य रूपकुमारी ध्रुव मौजूद रहीं।

इस अवसर पर डॉ. एकता लंगेह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “नारी ही जगत की जननी है, नारी से ही संसार का अस्तित्व है। महिलाएँ खुद को कमजोर न समझें और घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर सभी क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाएँ। महिला शिक्षित होगी तो परिवार, समाज और देश भी शिक्षित व विकसित होगा।”डॉ. लंगेह ने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए सेनेटरी पैड का अवलोकन कर उसकी सराहना की और मार्केटिंग में सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए। साथ ही जनसेवा की मिसाल प्रस्तुत करते हुए गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को मच्छरदानी, बुजुर्गों को कंबल और चलने में असमर्थ वृद्धजनों को छड़ी भेंट की। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया तथा सामाजिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया।ग्राम पंचायत सचिव देवानंद पटेल ने बर्तन बैंक योजना की जानकारी दी, जिसकी डॉ. लंगेह ने सराहना की। विशेष अतिथि रूपकुमारी ध्रुव ने कहा कि “हमें डॉ. लंगेह से प्रेरणा लेना चाहिए, जिनके पास सब कुछ होते हुए भी वे समाजसेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं और गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं।”कार्यक्रम में एंजल गर्ल्स द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव देवानंद पटेल, समस्त पंचगण, देहुती साहू एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं का विशेष योगदान रहा। मंच का संचालन पूर्व सरपंच रमण ठाकुर ने किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!