सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक…अधिक से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन पर दिया जोर, पंचायतों में मुनादी के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद सांसद खेल महोत्सव 2025 के सफल आयोजन की तैयारियों एवं खिलाड़ियों के पंजीयन को बढ़ावा देने हेतु आज सुबह 10 बजे कलेक्टर विनय लंगेह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आकस्मिक समीक्षा बैठक ली।

इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को पंजीकृत कराने, बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा फिट इंडिया, फिट युवा फॉर विकसित भारत के उद्देश्य को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

कलेक्टर लंगेह ने निर्देश दिए कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 19 से 24 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराया जाए। पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितम्बर निर्धारित की गई है।

कलेक्टर ने सभी पंचायत सचिवों को गांव-गांव में मुनादी कर खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे डीएमसी रेखराज शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!