बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने सरस्वती सायकल योजना से राहें होगी आसान- सरला कोसरिया।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जम्हारी में आयोजित निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया सम्मिलित हुईं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, ग्रामीणजन, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सरला कोसरिया ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना बालिकाओं को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करने, आर्थिक बाधाओं को दूर करने तथा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने बताया कि सरस्वती सायकल योजना छात्राओं को सुरक्षित और सुलभ परिवहन उपलब्ध कराकर न केवल उनकी शिक्षा को सशक्त बना रही है बल्कि स्कूल छोड़ने की दर को भी कम कर रही है।

यह योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!