विश्वकर्मा जयंती पर जरूरतमंदों के चेहरे खिले – निःशुल्क सिलाई मशीन एवं ट्रायसाइकिल वितरण।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर अग्र. शिरोमणि संस्था एवं अखिल भारतीय जैन तेरापंथ युवक परिषद सरायपाली के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मरार पटेल समाज की बेटी हरिता पटेल का सम्मान किया गया। यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत गौरव नहीं बल्कि पूरे मरार पटेल समाज के लिए गर्व का क्षण बना।

नवसृजन और नवनिर्माण के प्रतीक इस पर्व पर समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए 13 जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

इन मशीनों से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी। साथ ही, दिव्यांगजन को ट्रायसाइकिल प्रदान की गईं, जिससे उनके जीवन की राहें सरल और सहज बन सकें।

इस अवसर पर सम्मानित हरिता पटेल ने कहा – “यदि हमारी छोटी-सी कोशिश से किसी भाई-बहन को आत्मनिर्भर बनने की राह मिलती है, तो यही सच्चा समाजसेवा का संदेश है।”

आयोजन ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास और समाज की संवेदनशीलता से जरूरतमंदों के जीवन में नई रोशनी लाई जा सकती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!