विधानसभा सभा सत्र से पहले गजेन्द्र बनेंगे मंत्री।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय की सरकार में मंत्री मंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चा होती आ रही है और मंत्रीमंडल में दो या तीन वरिष्ठ विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा होती रही है लेकिन इस बार विधानसभा सत्र से पहले मंत्री मंडल विस्तार लगभग तय माना जा रहा है और दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव मंत्री पद का शपथ लेंगे यह तय हो चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य में आज ही नगरीय निकाय चुनाव का आचार संहिता खत्म हो चुका है और आगामी 23 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आचार संहिता खत्म हो जाएगा तो वहीं 24 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र की शुरुआत होने जा रहा है और इसी दौरान मंत्री मंडल का विस्तार लगभग तय माना जा रहा है। जिसमें दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव का मंत्री बनना तय है और वही रायपुर संभाग से एक विधायक को मंत्री बनाए जाएंगे यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके साथ ही विधानसभा में डिप्टी स्पीकर भी नियुक्त किए जाने के साथ ही अब निगम,मंडल, आयोग, बोर्ड में भी नियुक्ति मार्च महीने के भीतर तय होने की बात कही जा रही है। बहरहाल देखना है कि इस मंत्री मंडल में किस किस विधायक को शामिल किया जाता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!