रायपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनावों में महापौर के सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। इस जीत के बाद सीएम विष्णुदेव साय के निवास के बाहर ढोल-नगाड़े बजते नजर आए। सीएम ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद कहा कि सरकार का मेन फोकस रोजगार बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।वहीं राजधानी रायपुर में नगर निगम में 15 साल बाद भाजपा उम्मीदवार ने महापौर पद के लिए जीत दर्ज की है। भाजपा की मीनल चौबे बंपर वोटों से विजयी हुई हैं और 15 साल बाद भाजपा से नगर निगम रायपुर में महापौर के रुप में मीनल चौबे की ताजपोशी हुई है।