जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से उच्च शिक्षित प्रत्याशी मनीष की जीत होने की उम्मीद।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

जिले के विधानसभा तखतपुर के अंतर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 खम्हरिया, देवरी खुर्द, चनाडोंगरी, काठाकोनी, एवं भिलौनी, जनपद पंचायत सदस्य प्रत्याशी अधिवक्ता मनीष कौशिक को भारी जन समर्थन मिल रहा है। मनीष कौशिक पेशे से अधिवक्ता पढ़े लिखे शिक्षित एजुकेटेड होकर समाज सेवा का कार्य भी करते हैं, एक नया चेहरा होने के विकल्प के साथ-साथ, क्षेत्र के समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं का समाधान करते आ रहे हैं। इसलिए जनता मनीष कौशिक को चुनाव में विजयी दिलाने का मन बना चुकी है। मनीष कौशिक जनपद सदस्य प्रत्याशी जो की मूल क्षेत्र की समस्याओं का अपने क्षेत्र के विकास हेतु चनाडोगरी में धान सोसाइटी मंडी का स्थापना हेतु 2 वर्षों से मांग कर रहे है । बच्चों विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी, लाइब्रेरी स्थापना करने का वादा किया गया है । तथा 10वीं 12वीं के टॉपर बच्चों को 10001 रुपए का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा । भवन निर्माण तथा तीज मिलन, होली मिलन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा । जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के युवा प्रत्याशी अधिवक्ता मनीष कौशिक ने जनता से उक्त वायदों के साथ ही क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए मिनी स्टेडियम देवरी खुर्द में पुलिस चौकी ,थाना का स्थापना ,सभी स्कूलों में सीसी कैमरा, वृक्षारोपण ,बाउंड्री वॉल ,ग्रामो मे प्रवेश द्वार, विद्युत विभाग, सीसी रोड, आवास, पेंशन ,राशन कार्ड हेतु शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं को लाभ दिलाया जाने का वादा किया है । जिससे आम नागरिकों को लाभ मिलेगी। वहीं जिस तरह से मनीष को जनता का समर्थन मिल रहा है उससे यह माना जा रहा है कि मनीष को जीत मिलेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!