करगीरोड (कोटा)/ सर्वव्यापी ब्यूरो/ रामनारायण यादव/
नवनिर्वाचित भाजपा वार्ड नं 2 पार्षद प्रदीप कौशिक मैं नतमस्तक हूँ, अभीभूत हूँ आपके स्नेह, प्यार और आशीर्वाद सेलगातार दो बार पार्षद फिर मेरी पत्नी अमृता कौशिक को पार्षद,नगर पंचायत अध्यक्ष कोटा पुनः आपका आशीर्वाद से हर बार की तरह इस बार भी रिकॉर्ड 592 मतों से विजय होकर पार्षद निर्वाचित हुआ हूं।जो अपनापन स्नेह और विश्वास आपने मुझ पर इस पूरे चुनाव अभियान के दौरान दिया वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है,मैं जब जब आपके दरवाजे पर गया आपने मुझे नेता नहीं बल्कि अपने परिवार का सदस्य समझ कर स्नेह,प्रेम दिया । आपने अपना आशीर्वाद देकर मुझे पार्षद बना के नगर पंचायत भेजा, आपकी उम्मीद , आपकी आकांक्षाए ही मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आपने जो साथ दिया उसके लिए आपका आभार व्यक्त करता हूँ ।मुझे विश्वास है कि आपका यह प्यार समर्थन और भरोसा आगे भी यूं ही बना रहेगा नगर,एवं विवेकानंद वार्ड क्र.02 के विकास तथा आपकी सेवा के लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व,मान.पार्टी पदाधिकारी, संगठन पदाधिकारी, समस्त कार्यकर्ता कोटा नगर वासियों और वार्ड नं 2 मतदाताओ सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा धन्यवाद,।